Home Beauty Hair Care ऐसे करें अपने सफेद बालों को काला

ऐसे करें अपने सफेद बालों को काला

इन दिनों सफेद बालों की समस्या आम होती जा रही है। हर कोई इस समस्या से परेशान है। वहीं कम उम्र के लोगों में भी सफेद बाल होने की समस्या देखने को मिल रही है। इसका एक कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल और केमिकल वाले शैम्पू का उपयोग करना भी हैं। क्या आपको पता है कि कुछ घरेलू तरीकों की मदद से आप बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे ऐसे कुछ तेल जिनकी मदद से आपके बाल फिर से काले हो सकते हैं।

नारियल तेल और मेहंदी की पत्तियां: एक चम्मच नारियल तेल को उबाल लें और इस उबलते हुए तेल में मेहंदी की कुछ पत्तियां डाल दें। इसके बाद तेल को ठंडा होने पर बालों में लगाएं और मालिश करें। इसे अपने बालों में 40 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप बालों को पानी से धो लें।

ऑलिव ऑयल और कलौंजी का तेल: कलौंजी का तेल और ऑलिव ऑयल का मिश्रण सफेद बालों को काला करने का काम करता है। इसके लिए 1 बड़े चम्मच कलौंजी में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डाल लें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मालिश करें। एक घंटे बाद धो लें। ऐसा करने से आपके बालों में शाइन आएगी और आपके बाल मजबूत भी होंगे।

नारियल तेल और आंवला: ये तो सभी जानते हैं कि आंवले में कोलेजन बढ़ाने की क्षमता होती है क्योंकि आंवले में विटामिन सी होता है। ये बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। आंवले का बालों में इस्तेमाल करने के लिए 3 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस तेल को अच्छे से गर्म कर लें और ठंडा करके बालों की जड़ों में लगाएं। इसे लगाते समय अच्छे से मसाज करें और इसको रातभर के लिए बालों में छोड़ दें और सुबह शैम्पू कर लें

डिस्क्लेमर: यह लेख, स्वास्थ्य सलाह की सामान्य जानकारी के लिए है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Previous article15 फोटो : करीना कपूर खान से सीखें डेनिम पहनना
Next articleये 2 योगासन दिलाएंगे एड़ियों के दर्द छुटकारा