Home Beauty Hair Care आंवला दे डैंड्रफ से छुटकारा

आंवला दे डैंड्रफ से छुटकारा

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की प्रॉब्लम आम हो जाती है। बालों में डैंड्रफ के कारण रूखापन,फंगस इंफेक्शन होना एक आम बात है। डैंड्रफ के कारण पार्टी, शादी या किसी के भी सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है, क्योंकि ये हमेशा बालों से झड़ते हैं। अगर आपको भी इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है तो आपको आंवले का नुस्खा अपनाने की जरूरत है। आंवले का नुस्खा एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गणों से भरपूर है।
तो चलिए जानते हैं कि कैसे आंवले का पेस्ट कैसे बनाएं और कैसे इसे अप्लाई करें।
ये सामान
1 टी स्‍पून आंवला पाउडर
5-6 नीम पत्‍तियां
1 टी स्‍पून शिकाकाई पाउडर
1 टी स्‍पून मेथी पाउडर
1 टी स्‍पून रीठा पाउडर
1 कप पानी
बनाने का तरीका
एक पैन लें और उसमें 1 कप पानी डाल कर गर्म करें। फिर उसमें सभी चीजें एक एक कर के डालें। अब पैन को ढक दें और 10 मिनट तक इस पानी को उबलने दें। फिर ढक्कन हटाएं और पैन को गैस से उतार दें। अब इस घोल को चम्‍मच से हिलाते हुए ठंडा कर लें। एक कटोरे में इस घोल को छान लें।
कैसे करें यूज
इस पेस्ट को सिर पर लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करें। मसाज करने के बाद थोड़े देर इस पेस्ट को सिर पर लगा रहने दें, इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो इस पेस्ट को वीक में 2 बार जरूर य़ूज करें।
Previous articleBDay स्पेशलः इस एक्टर्स के लिए दूधवाले बन गए थे भाईजान
Next articleहसलीन चौहान – फादर का साथ हर लड़की के लिए जरूरी है