Home Beauty Hair Care ऑयली हेयर से छुटकारा पाएं कुछ ही सेकंड में

ऑयली हेयर से छुटकारा पाएं कुछ ही सेकंड में

ऑयली हेयर से छुटकारा पाएं कुछ ही सेकंड में
Photo - Sherise VD

 

क्या आपके बाल ऑयली हैं ? बाल धोने के कुछ घंटे बाद बाल वापिस से ऑयली दिखने लगते हैं ? सुबह बाल धोने के बाद शाम तक स्कैल्प में वापिस से आयल दिखने लगता है। आप बालों को खुला रखना चाहती हैं पर ऑयली स्कैल्प की वजह से बालों को बांधना पड़ता है।

वैसे इस बात से आपको इतना परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हमारे इस हैक से आपको कुछ ही पलों में ऑयली स्कैल्प से छुटकारा मिल सकता है।

वैसे तो अगर आपके पास बाल धोने का समय नहीं है और आपको तुरंत कहीं पार्टी में जाना है। और आप बाल खुले रखना चाहती हैं तो आप ड्राई स्प्रै शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती है। अगर आपके पास ड्राय शैंपू नहीं है तो आप उसकी जगह टेलकम पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

टेलकम पाउडर आपके स्कैल्प और बालों से ग्रीस को कुछ ही सेकंड में ख़त्म कर देता है। इससे बाल बाउंसी और फ्रेश भी दीखते हैं।

बालों को दो पार्ट में बातेँ। इसके बाद उँगलियों की मदद से हल्का – हल्का पाउडर लेकर अपनी ऑयली स्कैल्प पर स्क्रब करें। और इसके बाद बालों को कंघी कर ले।

इस हैक से आपकी स्कैल्प ऑयल-फ्री दिखाई देगी और आपके बाल में पाउडर का कोई नामो – निशान नहीं दिखेगा।

Previous articleसोनम कपूर है बॉलीवुड की रियल स्टाइल आइकन
Next articleसंगीता बिजलानी और सलमान खान की प्रेम कहानी फिर हो रही ट्रेंड – क्या है माज़रा ?