काले, घने बाल हर किसी लेडी को अच्छे को लगते हैं, बालों को बढ़ाने के लिए ज्यादा देखभाल करनी पड़ेगी इसलिए हम लोग इसे इग्नोर करते हैं। लेकिन बाल हेल्दी रहें इसलिए बालों में एक दिन ऑयलिंग जरूर करते हैं। ऑयलिंग को बालों को घना और सुदंर बनाने के लिए करते हैं लेकिन आप भी मेरी तरह बालों में तेल लगाते समय ये गलती जरूर करती होंगी। अगर इस गलती की ओर हम ध्यान नहीं देते, जो हमारे लिए नुकसान का कारण बन जाती हैं। तो चलिए आज मैं आपको देती हूं कुछ ऐसी टिप्स जो मैं अपनी गलतियों से सीखी जिसे आप ना दोहराए।
हम में ज्यादातर लोग सिर्फ स्कैल्प पर तेल लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसा करने से आपके बालों को पूरी तरह से पोषण नहीं मिलता है।
कभी भी अनसुलझें बालों पर तेल ना लगाए, ऐसा करने से आपके बालों की जड़ें और भी ज्यादा खराब हो जाती है। पहले बालों को सुलझाएं तब उसमें तेल लगाएं।
बालों में तेल हल्का सा गर्म करके लगाए, गुनगुने गर्म तेल से बालों में मालिश करने से सिर का ब्लड सर्कुलशन बढ़ता है जिससे बाल लंबे और घने होते हैं।
तेल लगाने के बाद हम में से कई लोग बालों को कसकर बांध देते हैं, वो भी ये कहकर कि इससे बाल मजबूत होंगे। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो आज से ऐसा करना बंद कर दीजिए। तेल लगाने के बाद बालों को जितना हो सके ढीला बांधे।
बाल में एक बार तेल लगाने के बाद कम से कम 6 घंटे तक उसे सिर में रहने दें। अगर आपके पास वक्त की कमी है तो रात को बालों में तेल लगाकर सोइए और सुबह उठकर धोइए। पर जिन्हे पिम्पल / एक्ने की परेशानी हो उन्हें रात में सिर में तेल लगाकर नहीं सोना चाहिए। इससे उनकी ये परेशानी ज़्यादा बढ़ जाती है।