Home Beauty गर्मियों में आकर्षक हेयर स्‍टाइल

गर्मियों में आकर्षक हेयर स्‍टाइल

इसमें कोई दो राय नहीं है। एक परफेक्ट हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को आकर्षक बना सकता है। आज हम आपके साथ शेयर करने जा रही हूँ कुछ ऐसे हेयर स्टाइल जिनके ट्राई करके आप भी पा सकती हैं एक सुपर गॉर्जियस लुक।

1. बालों की चोटी बनाकर इन्हें पिछली ओर भी बांधा जा सकता है, वास्तव में बालों की चोटी बनाना आजकल फैशन बनता जा रहा है।

2. पोनीटेल हेयरस्टाइल ऑफिस जाने के लिहाज से सिंपल तो है ही और अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो भी आप कुछ क्रिएटिव ढंग से इसे बना कर एक अट्रेक्टिव लुक पा सकती हैं।

3. बाजार में आज कल कई तरह के हेयर क्लिप भी मिलते हैं। आप कुछ सोबर और सिंपल हेयर क्लिप्स और हेयर बैंड यूज़ कर सकती हैं। बालों की चोटी बनाकर क्लिप से बांध सकती हैं। कामकाजी महिलाओं पर जुड़ा स्टाइल भी बहुत फबता है।

4. बालों में क्लचर का उपयोग आम हो गया है। साधारण से लेकर आकर्षक तक हर तरह के क्‍लचर बाजार में उपलब्‍ध हैं। बाल यदि लंबे हैं तो आप इन्‍हें क्‍लचर से ऊपर की तरफ बांध सकती हैं। इससे आपको गर्मी में आराम मिलेगा। साथ ही इससे आपका चेहरा भी स्‍टाइलिश लगने लगेगा।

5. आज की इंडिपेंडेंट और वर्किंग लेडी पर हाफ-बन भी बहुत फबता है। जिसे आप आसानी से बना सकती हैं।

SOURCEwww.jansamachar.com/
Previous articleसोनम की शादी
Next articleदेखें दिव्या खोसला कुमार के 2 कूलेस्ट लुक्स
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in