Home Beauty Hair Care Hair Care: 5 टिप्स बिना तेल के ऐसे करें बालों को मॉइस्चराइज़

Hair Care: 5 टिप्स बिना तेल के ऐसे करें बालों को मॉइस्चराइज़

hair care tips in hindi
Photo : Adrian Fernández

बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है अक्सर घर में मॉम्स अपने बच्चों से ये बातें कहती हैं। बालों में तेल लगाने से ये मॉइश्चराइज रहते हैं। हालांकि आज के वक्त में ज्यादातर हर लड़की बालों में तेल लगाने से बचती हैं, क्योंकि इससे बाल चिपचिप दिखने लगते हैं जो उनके लुक को खराब कर देते हैं। बालों में तेल न लगाने से डैंड्रफ, हेयर फॉल, ड्राई स्कैल्प और बालों की क्वालिटी खराब होने लगती हैं।

ऐसे में अगर आप बिना ऑयल लगाए अपने बालों को मॉइश्चराइज करना चाहते हैं तो हम आपको आज बताने जा रहे हैं 5 खास ट्रिक्स जिन्हें फॉलो करके आप बालों को बिना चिपचिप मॉइश्चराइज कर सकती हैं।

1. शहद :
शहद में दो बहुत ही जबरदस्त प्रोपर्टी होती हैं, जो आपके बालों को मॉइश्चराइज करती हैं। इसमें एमोलिएंट और ह्यूमेक्टेंट प्रोपर्टीज होती हैं, जो इसके बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइजर बनाता है। ये आपको बालों की खोई हुई चमक वापस लाता है और साथ ही बालों को स्मूथ भी बनाता है। अगर आप अपने बालों की खोई हुई चमप वापस चाहते हैं तो शहद से अपने बालों को मॉइश्चराइज करें।

2. दही
दही में हेल्दी बैक्टीरिया होता है और इस वजह से ये स्कैल्प को अच्छे से कंडीशन करता है। ये बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। ऐसे में अगर आपको लंबे घने बाल पसंद है तो आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए। ये सूखे बालों को नरिश करता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है। ये नैचुरल हेयर मास्क तेल का सही रिप्लेसमेंट है।

3. अंडे
अंडे बालों के लिए सुपरफूड होते हैं। इनमें काफी अधिक विटामिन्स, फोलेट, बायोटिन और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। ये आपकी स्कैल्प को डीप नरिश करते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। जब आप बालों को धोएं तो ध्यान रखें कि आपके शैंपू में अंडे का प्रयोग किया गया हो।

4. एवोकाडो
एवोकाडो एक फल है जिसमें काफी अधिक मात्रा में बायोटिन और विटामिन पाए जाते हैं और ये सभी बालों के लिए लाभकारी होते हैं। अपने बालों को एवोकाडो से धोने से आपके बाल स्मूथ होंगे। साथ ही ये बालों को टूटने से भी बताता है और बहुत सी बालों संबंधी परेशानियों को दूर करता है।

5. केला
अगर आप अपने बालों को घना और मजबूत बनाना चाहती हैं तो बालों पर केले का इस्तेमाल करें। केले में सिलिका और एंटीमाइक्रोबायल प्रोपर्टी होती हैं। ये दोनों चीजें बालों को डैंड्रफ से बचाती हैं और ड्राय स्कैल्प को नरिश करती हैं। अगर आप बालों से फ्लैक्स को दूर करना चाहते हैं तो भी केले आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

 

Previous articleVitamin B12 Deficiency : शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी12
Next article5 टिप्स: बच्चों के मूड को बदलने के लिए करें ये एक्टिविटी