Home Beauty मानसून में ऐसे करें अपने खूबसूरत बालों की देखभाल

मानसून में ऐसे करें अपने खूबसूरत बालों की देखभाल

बारिश के समय में मौसम में नमी के कारण कई चीजों पर इसका असर देखने को मिलता है. खासकर जब बात बालों और स्किन की हो तो बारिश के समय इन्हें एक खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि वातावरण में नमी होने के कारण बाल रूके और बेजान दिखने लगते हैं. इसलिए आज हम आपको बारिश के दिनों में बालों हमेशा ही तरह खूबसूरत और बाउंसी कैसे रखा जाए इसके लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं.

बालों को ऐसे रखें खूबसूरत

  • बारिश के दिनों में पानी पीना कम ना करें और कम से 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं
  • बारिश के मौसम में बालों में फंगल इन्फेक्शन या स्केल्प में खुजली होने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में आप बाजार में उपलब्ध किसी अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सप्ताह में एक बार बालों को तेल से अच्छी तरह मॉशिचराइज करें.
  • इस मौसम में बालों को सूखने के बाद ही कंघी करें। गीले बालों को बिलकुल न बंधे इससे बालों में बदबू और खुजली हो सकती है।
  • बालों को सुलझाने के लिए बारिक नहीं बल्कि ज्यादा गैप वाली कंघी का इस्तेमाल कीजिए.
  • जल्दी हो तो बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें।
Previous articleऐसे पहनें वेस्टर्न आउटफिट के साथ इंडियन ज्वेलरी
Next articleसुपर 30 कहानी की जड़ से जुडी हैं “पैसा फेम” करिश्मा