
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। खास अंदाज में पहनें गए उनके ट्रेडिशनल लुक्स हर किसी का अपनी ओर ध्यान खींचने में कामयाब न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। मौनी रॉय के लुक्स को देखकर हर लड़की चाहती है कि वो भी वैसी ही दिखें।
अगर आपके मन में इस फेस्टिवल सीजन कोई ऐसी ही ख्लवाहिश हैं और आप अपने आउटफिट की अब तक शॉपिंग नहीं कर पाई हैं तो मौनी रॉ क इन फैशनेबल लुक्स से स्टाइल इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
View this post on Instagram
ग्रे साड़ी विद लाइट गोल्डन ब्लाउज
फेस्टिवल सीजन में साड़ी पहनने के लिए कुछ अलग स्टाइल कैरी करना चाहती हैं तो मौनी रॉय की ग्रे साड़ी विद लाइट गोल्डन ब्लाउज से आप इंस्पिरेशन सकती हैं। इस लुक में ट्रेडिशनल दिखने के लिए मौनी ने हैवी झुमकों को डबल नेकपीस के साथ कैरी किया था।
View this post on Instagram
डीसेंट लहंगा
दिवाली या भाईदूज के मौके पर लहंगा पहनने के लिए आप मौनी रॉय के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
View this post on Instagram
न्यूड कलर के लहंगे पर मल्टी थ्रेड और मिरर वर्क आपके फेस्टिवल लुक को हाईलाइट करने के लिए काफी है।
View this post on Instagram
जरी वर्क साड़ी
पिछले कई इवेंट्स में मौनी रॉय को साड़ी में ही देखा गया है। मौनी रॉय के लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन की खास बात ये है कि वो सारी जरी वर्क हैं। इन साड़ियों के साथ मौनी रॉय ने शिमरी ब्रालेट के साथ लाइट मेकअप किया है।
View this post on Instagram
फेस्टिवल सीजन में आप भी ऐसी ही साड़ी को अपने फेवरेट ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
शरारा कुर्ता सेट
अगर आप साड़ी, सूट और लहंगा से बोर हो गई हैं तो इस बार फेस्टिवल सीजन में शरार कुर्ते के साथ फ्लोरल प्लाजो को ट्राई कर सकती हैं।
View this post on Instagram
फ्लोरल प्लाजो और शरार कुर्ते को ट्राई करते वक्त ध्यान रहे कि मेकअप भी उसी हिसाब से हो, वरना ये आपके लुक को बनाने की बजाय बिगाड़ सकता है।










