Home Beauty VIDEO: भाग्‍यश्री का ये नुस्‍खा बढ़ती उम्र की झाइयां से दिलाएगा छुटकारा

VIDEO: भाग्‍यश्री का ये नुस्‍खा बढ़ती उम्र की झाइयां से दिलाएगा छुटकारा

PIC Credit: freepik.com

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भाग्‍यश्री 52 की उम्र में भी जवां और खूबसूरत दिखती हैं। भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन को देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का पता नहीं लगा सकता है। हाल ही में उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर बढ़ती उम्र में स्किन केयर का एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है। भाग्यश्री का ये नुस्खा हर उस महिला के लिए बेस्ट है जो बढ़ती उम्र में झाइयों और झुर्रियों की समस्या से जूझ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘आपके लिए स्किन थेरेपी। आप कोलेजन निर्माण को बढ़ाने और चेहरे पर पिगमेंटेशन और मुंहासों के निशान को कम करने के लिए केले के छिलके का उपयोग करें। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसमें 2 तरह के तत्‍व जैसे सिलिका और फिनोलिक्‍स पाए जाते हैं। फिनोलिक्‍स में एंटी-माइक्रोबियल झाइयों और एक्‍ने को कम करने में मदद करता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

झाइयां और झुर्रियों खत्म करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें केले का छिलका

– केले के छिलके के अंदर के हिस्से से अपने चेहरे पर मसाज करें।

– थोड़ी देर मसाज करने के बाद इसे 15 मिनट कर चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें।

– फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।

क्यों फायदेमंद है केले का छिलका

केले के छिलके में विटामिन-ए, बी, सी, ई, पोटेशियम, मैंगनीज और आयरन पाया जाता है कि स्किन को लिए काफी फायदेमंद है। बढ़ती उम्र पर ब्रेक लगाने के लिए आप सप्ताह में 3 बार केले के छिलके से मसाज कर सकती हैं।

 

Previous articleWedding Bliss- A rendezvous with premium couture, jewelry, and trousseau
Next articleवीकेंड पर बच्चों के लिए बेस्ट है ये फूड