View this post on Instagram
सांवली त्वचा या डस्की स्किन का नाम आते ही हम इंडियन लड़कियां अपनी ब्यूटी को कम समझने लगती हैं। कई लड़कियां सांवली त्वचा के कारण तुलना का शिकार हो जाती हैं। अब इसे सोच कह लीजिए या सोसायटी का दस्तूर सांवली त्वचा वाली लड़कियों को कम उम्र में ही खाने की आदतें बदलने, घरेलू नुस्खे अपनाने की सलाह दी जाती है, ताकि रंग गोरा हो जाए। इतना ही नहीं मन में डर बैठा दिया जाता है कि सांवली त्वचा के कारण उनकी शादी नहीं होगी, अगर कोशिश की तो भी अच्छा लड़का मिलना मुश्किल है। जबकि ये सारी बातें गलत है।
ब्यूटीशियन की नजर से देखा जाए तो हर रंगत की एक अलग खूबसूरती होती है। जरूरत है तो सिर्फ स्किन को पहचानने की और उसे संवारने की। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं सांवली त्वचा से जुड़ी वो 5 बातें जो गलत है…
View this post on Instagram
1. नो टू न्यूड मेकअप
डस्की स्किन वाली लड़कियों को अक्सर न्यूड मेकअप न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ब्यूटीशियन का मानना है कि न्यूड मेकअप सबसे ज्यादा डस्की स्किन वाली लड़कियों को ही सूट करता है। ब्यूटीशियन के मुताबिक त्वचा का रंग जितना डस्की होगा, नेचुरल शेड्स को उतना ही बेहतर तरीके से संभाल पाएगा।
View this post on Instagram
2. सनस्क्रीम की जरूरी नहीं
सिर्फ ब्राइट स्किन टोन वालों को ही सनस्क्रीम की जरूरत होती है, डस्की स्किन टोन वालों को नहीं ये बात झूठ है। सनस्क्रीम का यूज सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाने के लिए किया जाता है। सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट यानि यूवी किरणें न केवल सनटैन का कारण बनती हैं, बल्कि त्वचा को समय से पहले बूढ़ा कर देती हैं, इसीलिए ये हर स्किन टोन के लिए जरूरी है।
View this post on Instagram
3. एजिंग नहीं दिखती
ये सबसे बड़ा मिथक है कि सांवली लड़कियों की स्किन पर एजिंग नहीं दिखती है। किसी भी इंसान की लाइफस्टाइल, खाना पीना उसकी स्किन पर आसानी से नजर आ जाता है। सांवली त्वचा वाली लड़कियों को एजिंग से बचने के लिए ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन-ई, एंटीऑक्सिडेंट और कोलेजन हों।
View this post on Instagram
4. कलर के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं
सांवली लड़कियों को कुछ खास कलर (व्हाइट, लाइट ब्लू) पहनने की सलाह दी जाती है। कपड़े तो कपड़े मेकअप में तो एक्सपेरिमेंट नहीं करने के लिए कहा जाता है, लेकिन ब्यूटीशियन का मानना है कि सांवली लड़कियां मेकअप में ज्यादा वैरिएशन यूज कर सकते हैं। आंखों के लिए येलो लाइनर और ब्लू शेडो डस्की स्किन टोन वालों पर ज्यादा खूबसूरत लगता है।
View this post on Instagram
5. ब्राइट लिप शेड
रेड, पिंक, वार्म नूड्स, ब्राउन, कोरल, हॉट पिंक, रस्ट ऑरेंज जैसे कलर्स सांवली लड़कियों को यूज नहीं करने चाहिए। हालांकि ब्यूटीशियन का कहना है कि सांवली लड़कियों पर ये कलर ज्यादा सूट करते हैं। सांवली लड़कियां अगर ब्राइट लिप शेड यूज करती हैं तो ये उनके चेहरे के ग्लो को बढ़ाता है।
View this post on Instagram










